उत्तर
:- लेखक उदय प्रकाश के पिता अन्तर्मुखी और ग्रामीण संवेदना के व्यक्ति हैं । उनकी
मितभाषिता व गंभीरता उन्हें एक रहस्य - पुरुष की छवि प्रदान करती है । उनकी संतान
कम से कम उन्हें इसी रूप में देखती है । पिता शहर से आतंकित हैं । भरसक वे शहर
जाने से कतराते हैं । अपनी सहजता , गंभीरता और गँवईपन के बावजूद बच्चों के लिए वे अभ्यारण्य
हैं । आधुनिकता के उपकरण सहज जीवन बोध पर किस तरह हावी हो गये हैं इसका पता ' तिरिछ ' कहानी में मिलता है । लेखक
के पिता अपने स्वभाव के अनुरूप स्वयं ही लाचार और दयनीय बन जाते हैं । आज की जटिल जीवन की स्थितियों में सहजता कितनी
खतरनाक हो सकती है लेखक के पिता इससे अनभिज्ञ हैं । अस्तित्व की रक्षा के लिए
दृढ़ता आवश्यक है । लेखक के पिता की सहजता उन्हें किसी तरह के प्रतिरोध करने से
रोकती है । उन्हें जब धतूरे का काढ़ा दिया जाता है तो वे उसे सहज स्वीकार कर लेते
हैं । शायद यह जानते हुए भी कि धतूरा घातक नशीला पदार्थ होता है । लेखक के पिता एक
प्रतीकात्मक भूमिका अदा करते हैं । वे कहानीकार के हाथ में एक औजार के रूप में
प्रयुक्त हुए हैं , जिसके माध्यम से वह न्याय व्यवस्था , प्रशासन व्यवस्था और आर्थिक व्यवस्था में व्यक्त अमानवीयता
को उद्घाटित करता है । लेखक के पिता नयी परस्थितियों और जीवन - मूल्यों से परिचित
नहीं लगते हैं । अतः वे इससे आक्रांत होते हैं । वे मितभाषी व गंभीर तो हैं पर
दृढ़ नहीं हैं । उनके स्वभाव में आक्रामकता नहीं है । शहर में उनके साथ जो कुछ भी
अमानवीय व्यवहार होता है इससे उनकी दयनीयता ही प्रकट होती है ।
प्रश्न 2. तिरिछ क्या है? कहानी में किसका चिह्न है?
उत्तर
इस तरह के मानव को हैक करना है, यह वहां है तो वहां से एक नया स्वरूप तैयार किया गया
है। अगर यह बच निकलने दे तो बच निकलने में
सक्षम नहीं है। घड़ी तिरिछ के काटने के
लिए दौड़ता हूँ जब मौसम . कहानी में तिरिछ
मृत्यु का चिन्ह है। सफल होने के लिए सफल
होने के बाद ही यह सफल होगा।
प्रश्न 3 . अगर तिरिछ को देखो तो उससे कभी आँख मत मिलाओ । आँख मिलते ही वह
आदमी की गंध पहचान लेता है और फिर पीछे लग जाता है । फिर तो आदमी चाहे पूरी पृथ्वी
का चक्कर लगा ले , तिरिछ पीछे - पीछे आता है । क्या यहाँ तिरिछ केवल जानवर भर
है ? यदि नहीं , तो उससे आँख क्यों नहीं
मिलानी चाहिए ?
उत्तर -
इस पाठ में वर्णित " तिरिछ " संभवतः एक विषैला जन्तु नहीं , अपितु मानव की हिंसात्मक
पाशविक प्रवृत्तियाँ प्रतीत होती हैं । यद्यपि तिरिछ एक खतरनाक विषैला जानवर होता
है जिसके काटने से मनुष्य की प्रायः मृत्यु हो जाती है । किन्तु मानव की हिंसक तथा
दानवी गतिविधियाँ उससे अधिक , अत्यन्त घातक तथा मर्मान्तक ( असह्य पीड़ादायी होती हैं ।
उससे मनुष्य घुल - घुलकर मौत के मुँह में चला जाता है । कथाकार ने तिरिछ से आँख
नहीं मिलाने का परामर्श दिया है , क्योंकि तिरिछ की प्रकृति है , परस्पर आँखें मिल जाने पर वह अपने शिकार पर
आक्रमण कर देता है तथा अपने विषैले दाँत उसके शरीर में गड़ा देता है । यहाँ पर
कहानीकार दुर्जन एवं तिरिछ के समान खतरनाक व्यक्तियों से आँखें नहीं मिलाने के लिए
कहता है । इसका निहितार्थ यह है कि हमें ऐसे व्यक्तियों से किसी प्रकार का संबंध
नहीं रखना चाहिए तथा उनसे किसी प्रकार का पंगा भी नहीं लेना चाहिए । उनसे दूर ही
रहना चाहिए । अवांछनीय व्यक्तियों से ना तो मित्रता अच्छी होती है और ना ही
शत्रुता । उनसे आँखें मिलाना श्रेयस्कर नहीं ।
प्रश्न 4 . " तिरिछ ' लेखक के सपने में आया था
और वह इतनी परिचित आँखों से देखता था कि लेखक अपने आपको रोक नहीं पाता था । यहाँ
परिचित आँखों से क्या आशय है ?
उत्तर
" तिरिछ लेखक के सपने में आता था सपना मनुष्य नींद में देखता है , जाग्रतावस्था में सपने
नहीं आते , कल्पनाएँ आती हैं , भाव आते हैं । कुछ सपने हमारे जीवन में घटित घटनाओं पर आधारित होते हैं तो कुछ
कल्पना की उड़ान अथवा आधारहीन होते हैं । लेखक द्वारा कही गई इस उक्ति में संभवतः
वैसे मानवीय चेहरों का वर्णन है जो तिरिछ की तरह ही क्रूर है । वह उसे परिचित - सा
प्रतीत होता है अर्थात् वह इस प्रकार देखता है मानों वह उसकी परिचित तथा घनिष्ठ
संपर्क वाला व्यक्ति है । अतः लेखक का स्वयं को नहीं रोक पाना स्वाभाविक है । लेखक
को उसकी वास्तविकता का ज्ञान नहीं है , उसकी हिंसक प्रवृत्ति की जानकारी नहीं है । 44 XO
परिचित आँखों का अर्थ है कि वह व्यक्ति मानो परिचित हो । यह
मानवीय दुर्बलता है कि यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार आत्मीयता से देखता हो जैसे वह
हमारे निकट संपर्क वाला व्यक्ति है तो स्वभावतः हम उस ओर आकर्षित हो जाते हैं ।
अतः , जब
तिरिछ को स्वप्न में परिचित आँखों से देखता था तो लेखक उसमें अपनत्व पाता था तथा
उस ओर आकृष्ट हो जाता था ।
प्रश्न 5 . व्याख्या करें :
( क )
वैसे , धीरे - धीरे मैंने अनुभवों से यह जान लिया था कि आवाज ही
ऐसे मौके पर मेरा सबसे बड़ा अस्त्र है ।
उत्तर: प्रस्तुत गद्यांश हमारी
पाठ्य पुस्तक दिगंत भाग -2 के तिरिछ शीर्षक कहानी से ली गई है । इसके लेखक उदय
प्रकाश हैं । इन पंक्तियों में विद्वान लेखक ने अपने मन की व्यथा व्यक्त की है ।
कहानी में तिरिछ आतंक का पर्याय बनकर आया है । उसी के कारण लेखक के डरावने सपने
आते हैं । यह आतंक शहरी आधुनिकता एवं जीवन दृष्टि का और सत्ता की निरंकुशता का ।
एक तरफ आतंक और यंत्रणा से उपजी बेचैनी है , तनाव और असहायता का भाव निहित है तो दूसरी
ओर शहरी या कहें आधुनिक मनुष्य की संवेदनहीनता और अमानवीयता छिपी हुई है । यहीं
मूल्यों का संक्रमण सर्वाधिक दृष्टिगोचर होता है । परंपरा ओर आधुनिकता अथवा पुराने
और नए द्वन्द्व से जहाँ नवीन भावबोध का सृजन हुआ वहीं कुछ विकृतियों ने भी जन्म
लिया । संवेदना का क्षरण हुआ । इस क्षरण ने अजनबीपन , अकेलापन , घुटन और संत्रास जैसे भावबोध दिए । दूसरे
भावबोध के कारण लेखक हमेशा डरा हुआ महसूस करता । उसे डरावने सपने आते । जब सपने
में मृत्यु के करीब होता तो वह जोर - जोर से बोलने लगता और दूसरी आवाज के सहारे
सपने से बाहर निकलता । इस पूरी दुनिया में उसकी आवाज ही अपनी थी जो उसे मृत्यु के
मुँह में जाने से बचा लेती है ।
( ख ) जैसे जब मेरी फीस की बात आई थी , उस समय हमारे पास आखिरी
गिलास भी गुम हो गया था और सब लोग लोटे में पानी पीते थे ।
उत्तर: प्रस्तुत गद्यांश हमारी
पाठ्य पुस्तक दिगंत भाग -2 के तिरिछ शीर्षक कहानी से ली गई है । इसके लेखक उदय
प्रकाश हैं । इन पंक्तियों में विद्वान लेखक ने अपने मन की व्यथा व्यक्त की है ।
उपर्युक्त सन्दर्भ में लेखक के घर की और अपनी जीवन की बहुत - सी समस्याओं का अंत पिताजी
ही करते थे । यह उद्धरण लेखक की आर्थिक समस्याओं को उठाता है । जैसा कि हमारे समाज
में होता है कि घर की सारी समस्याओं का निपटारा घर के मुखिया पिताजी द्वारा ही
होता हो गर्व की बात है । आर्थिक कमी को ही व्यजित करती है । साथ ही गिलास के गुम
होने पर लोटे में पानी पीना आर्थिक तंगी का ही बयान करता है । एक रिटायर्ड
हेडमास्टर की चुप्पी उसके घर की बदहाली का ही संकेत देती है परन्तु पुनः दो - तीन
दिन के बाद फीस मिलना पुत्र के लिए गर्व की बात बन जाती है । आखिर किसी तरह पिता
ने अपने दायित्व का निर्वाह किया । यह दायित्व का निर्वहन ही गर्व की बात है ।
परन्तु लेखक द्वारा कहा गया कथन मध्यवर्गीय ग्रामीण जीवन की आर्थिक बदहाली की
सच्ची तस्वीर प्रस्तुत करता है ।
( ग ) आश्चर्य था कि इतने लम्बे अर्से से उसके अड्डे को इतनी अच्छी तरह से
जानने के बावजूद कभी दिन में आकर मैंने उसे मारने की कोई कोशिश नहीं की थी ।
उत्तर : प्रस्तुत गद्यांश हमारी
पाठ्य पुस्तक दिगंत भाग -2 के तिरिछ शीर्षक कहानी का एक अंश है । इस सारगर्भित
कहानी के लेखक उदय प्रकाश हैं । लेखक को सपने में तिरिछ आते रहने के कारण कहीं न
कहीं उनमें भय कर गया था । इसी कारण इतने लम्बे अर्से से उसके अड्डे को इतनी अच्छी
तरह जानने के बावजूद कभी दिन में आकर मारने की कोई कोशिश नहीं की । यह ' आश्चर्य ' डर का प्रतिरूप था । हमारे
जीवन में कुछ ऐसी घटनाएँ हो जाती हैं जो हमारे मन में घर कर जाती हैं जिसके कारण
हम हमेशा डरे से रहते हैं । यही डर हमें उससे अलगाती है । यही वजह थी कि सबकुछ
जानने के बाद भी उसने मारने की कोशिश नहीं की । जब वही सपने उसे आने बंद हो गये तो
उसने जाकर ' तिरिछ ' को जलाया और अपने को विजित महसूस करने लगा ।
( घ ) मुझे यह सोचकर एक अजीब - सी राहत मिलती है और मेरी फंसती हुई साँसें फिर
से ठीक हो जाती हैं कि इस समय पिताजी को कोई दर्द महसूस नहीं होता रहा होगा ।
उत्तर : प्रस्तुत गद्यांश हमारी पाठ्यपुस्तक दिगंत भाग
-2 के तिरिछ शीर्षक कहानी का एक अंश है । इस सारगर्भित कहानी के लेखक उदय प्रकाश
हैं । इन पंक्तियों में लेखक अपने पिताजी के विषय में वर्णन कर रहा है । उसके
पिताजी शहर में जाकर विभिन्न स्थानों पर वहाँ के लोगों ( निवासियों ) की हिंसक
कारवाईयों के शिकार हो जाते हैं । उनको काफी चोटें आती हैं और वे मरनासन्न हो जाते
हैं । उन स्थितियों में भी लेखक एक अजीब - सी राहत महसूस करता है तथा उसकी फंसती
हुई सांसें सामान्य हो जाती हैं । वह ऐसा अनुभव करता है कि उसके पिताजी को अब कोई
दर्द महसूस नहीं होता रहा होगा । वह ऐसा इसलिए सोचता है कि अब उनके पिताजी को ऐसा
विश्वास होने लगा होगा कि उनके साथ जो कुछ भी हुआ वह एक सपना था । उनकी नींद खुलते
ही सब ठीक हो जाएगा । पुनः वह यह भी आशा व्यक्त करता है कि उसके पिताजी फर्श पर
सोते हुए उसे और उसकी छोटी बहन को भी देख सकेंगे । लेखक की इस उक्ति में अजीब
विरोधाभास है । लेखक के पिता बुरी तरह घायल हो गए हैं । उनकी स्थिति चिन्ताजनक हो
गई है । फिर भी वह आशा करता है कि वे स्वस्थ हो जाएँगें , उन्हें कोई दर्द महसूस नहीं होगा और वे लेखक
तथा उसकी छोटी बहन को फर्श पर लेटे हुए देखेंगे । इंस्टॉल करें यहाँ भी लेखक के
प्रतीकात्मक भाषा - शैली का प्रयोग किया है । संभवतः हिंसात्मक , भीड़ द्वारा उनके पिताजी
की बेरहमी से पिटाई तथा उनका सख्त घायल होना , उनकी विपन्नता , प्रताड़ना तथा त्रासदपूर्ण स्थिति को इंगित
करता है । प्रतीकात्मक भाषा द्वारा लेखक ने अपने विचारों को प्रकट किया है ऐसा
अनुभव होता है । लेखक का इस क्रम में आगे चलकर यह कहना कि " और जैसे ही वे
जागेंगे सब ठीक हो जाएगा या नीचे फर्श पर सोते हुए मैं और छोटी बहन दिख जाएंगे
" लेखक के पिताजी एवं परिवार की सोचनीय आर्थिक दशा का सजीव वर्णन मालूम पड़ता
है ।
1. उदय प्रकार की कहानी कौन सी
है ?
(A) जीवन (B) तिरिछ
(C) रोज (D) घुसपैठिए Answer ⇒ B
2. उदय प्रकाश ने किस विश्वविद्यालय
से एम०ए० किया ?
(A) जोधपुर विश्वविद्यालय, राजस्थान
(B) इलाहाबाद विश्वविद्यालय, उत्तरप्रदेश
(C) सागर विश्वविद्यालय, सागर
(D) दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली Answer ⇒ C
3. उदय प्रकाश ने किस पत्रिका
के सम्पादन विभाग में काम किया ?
(A) दिनमान (B) इंडिया टुडे
(C) प्रदीप (D) धर्मयुग Answer ⇒ A
4. उदय प्रकाश जी ने किस अंग्रेजी
पत्रिकाका सम्पादन किया ?
(A) इंडिया टुडे (B) ब्लिज
(C) एमिनेंस (D)
इनमें से कोई नहीं Answer ⇒ C
5. उदय प्रकाश जी किस पत्रिका
के सहायक सम्पादक थे ?
(A) न्यूज स्टार (B) संडेमेल (नई दिल्ली)
(C) इंडिया टुडे . (D) इनमें से कोई नहीं Answer ⇒ B
6. लेखक को किसने बताया कि तिरिछ
में काले नाग से सौ गुना ज्यादा जहर होता है ?
(A) थानू (B) पंडित राम औतार
(C) नंदलाल (D) रामकिशोर Answer ⇒ A
7. उदय प्रकाश के अनुसार, दशहरे
के दिन किस चिड़िया को जरूर देखना चाहिए ?
(A) कौआ (B) तोता
(C) नीलकंठ (D) कबूतर Answer ⇒ C
8. लेखक को किसने तीन-तीन सौ के
तीन नोट दिए ?
(A) राम औतार ने (B) डॉक्टर पंत ने
(C) कैशियर अग्निहोत्री ने (D) सरदार सतनाम सिंह ने
Answer ⇒ B
9. लेखक के दुःस्वप्न के सबसे
खतरनाक पात्र कौन थे ?
(A) सांप तथा विच्छू (B) शेर तथा तिरिछ
(C) हाथी तथा तिरिछ (D) तिरिछ तथा बाघ Answer ⇒ C
10. लेखक को सपने में क्या करने
की आदत थी ?
(A) चलने की (B) रोने की
(C) हँसने की (D) बोलने और चीखने की Answer ⇒ D
11. लेखक के पिताजी ट्रैक्टर से
कहाँ उतरे थे ?
(A) स्टेट बैंक के पास (B) मिनर्वा टाकीज के पास
(C) थाने के पास (D) ढाबे के पास Answer ⇒ B
12. खतरनाक सपनों में लेखक का
सबसे बड़ा अस्त्र क्या था ?
(A) बंदूक (B) तलवार
(C) आवाज (D) खाँसना Answer ⇒ C
13. लेखक के पिताजी शहर क्यों
गए थे ?
(A) इलाज करवाने के लिए (B) सामान खरीदने के लिए
(C) किसी से मिलने के लिए (D) अदालत में पेशी के लिए
Answer ⇒ D
14. कौन-सी कहानी उदय प्रकाश जी
की नहीं है ?
(A) वारिस (B) दरियाई घोड़ा
(C) पीली छतरीवाली लडकी (D) मेंगोसिल Answer ⇒ A
15. लेखक के पिताजी को बचपन में
किस रोग की शिकायत थी ?
(A) पीलिया (B)डिसाइटिस
(C) एनीमिया (D) क्षयरोग Answer ⇒ B
16. “तिरिछ’ कहानी के ‘पिताजी’
का नाम क्या है ?
(A) रामनिहाल प्रसाद (B) रामस्वारथ प्रसाद
(C) रामकिशोर प्रसाद (D) रामबली प्रसाद Answer ⇒ B
17. कहानीकार तिरिछ की लाश को
जलाने जंगल में किसके साथ गया
था ?
(A) शान (B) भानु
(C) थान (D) कृशानु Answer ⇒ C
18. पंडित राम औतार क्या थे ?
(A) ज्योतिषी (B) वैद्य
(C) राजनेता (D) ज्योतिषी और वैद्य Answer ⇒ D
19. ‘तिरिछ’ कहानी के कहानीकार
है ।
(A) उदय प्रकाश (B) बाल कृष्ण भट्ट
(C) चंद्रधर शर्मा गुलेरी (D) सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’
Answer ⇒ A
20. कौन-सी कृति उदय प्रकाश की
नहीं है ?
(A) पीली छत्तरीवाली लड़की (B) पॉल गोमरा का स्कूटर
(C) टूटा हुआ पुल (D) और अंत में प्रार्थना
Answer ⇒ C
21. ‘तिरिछ’ कैसी कहानी है ?
(A) मिथकीय (B)मनोवैज्ञानिक
(C) सांस्कृतिक (D) प्रतीकात्मक Answer ⇒ D
22. ‘पिताजी की मृत्यु कैसे होती
है ?
(A) तिरिछ के काटने से (B) धतूरे के जहर से
(C) दुर्घटना से (D) मानसिक सदमे और अधिक रक्तस्राव से
Answer ⇒ D
23. उदय प्रकाश का जन्म हुआ था
।
(A) 1 जनवरी 1952 को (B) 20 फरवरी 1948 से
(C) 18 जून 1944 को (D) 12 जुलाई 1944 को Answer ⇒ A
24. कौन-सी कृति उदय प्रकाश की
है ?
(A) रीछ (B) दरियाई घोड़ा
(C) लिहाफ (D) नीली झील Answer
⇒ B
25. तिरिछ’ के लेखक हैं ।
(A) मलयज (B) मोहन राकेश
(C) उदय प्रकाश (D) भगत सिंह Answer
⇒ C
26. “तिरिक्छ’ क्या होता है ?
(A) जंगली साँप (B) दरियाई घोड़ा
(C) भेड़िया (D) विषखापर (जहरीला लिजार्ड) Answer ⇒ D
27. ‘अरेबा-परेवा’ उदय प्रकाश
की कैसी कृति है ?
(A) उपन्यास (B) कहानी-संग्रह
(C) कविता-संग्रह (D) इनमें से कोई नहीं Answer
⇒ B
28. कहानीकार को सपने में बोलने
और चीखने की आदत है यह किसने बतलाया ?
(A) कहानीकार के पिता ने (B) कहानीकार की माँ ने
(C) कहानीकार के भैया ने (D) कहानीकार के चाचा ने Answer ⇒ B
29. “तिरिछ’ को कैसी कहानी माना
जाता है ?
(A) आदर्शवादी कहानी (B) आदर्शोन्मुख कहानी
(C) ‘जादुई यथार्थ’ की कहानी (D)
बिंबात्मक कहानी Answer ⇒ C
30. ‘तिरिछ’ कहानी की केन्द्रीय
घटना का संबंध किससे है ?
(A) कहानीकार से (B) कहानीकार की माँ से
(C) कहानीकार के पिता से (D) कहानीकार के मित्र से Answer ⇒ C
No comments:
Post a Comment