Saturday, 10 September 2022

सिपाही की माँ

                                   सिपाही की माँ


“सिपाही की माँ” पाठ का सारांश अपने शब्दों में लिखिए ? 


उत्तर - मोहन राकेश की प्रस्तुत एकांकी मार्मिक रचना में निम्न मध्यवर्गीय एक ऐसी माँ बेटी की कथा प्रस्तुत है , जिनका घर का एक लौता लड़का सिपाही के रूप में द्वितीय विश्व युद्ध के मोर्चे पर वर्मा में लड़ने गया है , वह अपनी माँ का एकलौता बेटा और विवाह के लिए अपनी बहन का एकलौता भाई है , उसी पर पुरे घर की आशा टिकी हुई है , लड़ाई के मोर्चे से कमाकर लौटे तो बहन के हाथ पीले हो संकेंगे , माँ एक देहाती स्त्री है , वह ये भी नहीं जानती की वर्मा उसके गाँव से कितनी दूर है , और लड़ाई कैसी किनसे और किसके लिए हो रही है , उसका अंजाम कैसा हो सकता है , बिशनी मोहन राकेश द्वारा लिखित सिपाही की माँ शीर्षक एकांकी के शीर्षक से ही यह स्पष्ट होता है , की बिशनी केवल मानक की मन ही नहीं बलकी वह किसी भी सिपाही की माँ है , सिपाही की माँ का गुण तब दिकाही पड़ता है , जब वह स्वपन में सिपाही बेटे मानक और दुश्मन सिपाही में लड़ते हुए , देखकर विचलित नहीं होती है , बल्कि वह हर हाल में अपने बेटे मानक को दुश्मन सिपाही से बचाती है , जब उसी का सिपाही बेटा दुश्मन सिपाही को मारना चाहता है , तो यह कार्य भी उसे कतही पसंद नहीं है , वह दृढ़ता पूर्वक अपने बेटे मानक को दुश्मन सिपाही को मारने से रोकती है , वह मानक से कहती है की वह भी हहमारी तरह गरीब आदमी है , इसकी माँ इसके पीछे रो - रो कर पागल हो गई है , इसके घर में बच्चा होने वाला है , वह मर गया तो उसकी बीबी फांसी लगाकर मर जाएगी यहाँ बिशनी का चरित्र सबकी माँ के रूप में पाठक के सामने आया है , वह केवल मानक की माँ नहीं वह सबकी माँ है , वह कसी के बेटे को मरना देखना नहीं चाहती है , वह सही अर्थ में एक माँ इसलिए यह कथन उचित है , की बिशनी के मातृत्व में किस भी सिपाही की मा को ढूंढा जा सकता है |


प्रश्न 1. मानक और सिपाही एक दूसरे को क्यों मारना चाहते थे ?

उत्तर - मानक बर्मा की लड़ाई में भारत की ओर से अंग्रेजों के साथ लड़ने गया था , दूसरी ओर की पक्ष जपानी थी , अतः सेना एक दूसरे की दुश्मन थी , इसलिए मानक और सिपाही एक दूसरे को मारना चाहते थे |


प्रश्न 2. बिशनी मानक को लड़ाई में क्यों भेजती है ?

 उत्तर - बिशनी एक निम्न मध्यवर्गीय परिवार की महिला है , उसे अपनी मुन्नी की शादी के लिए पैसे की जरूरत है , इसलिए मानव को पैसे कमाने के उद्देश्य से लड़ाई में भेजती है |


प्रश्न 3 बिशनी और मुन्नी को किसकी प्रतीक्षा है वे डाकियो की रह क्यों देखती है ?

उत्तर - बिशनी को अपने सिपाही पुत्र की प्रतीक्षा है , वे डाकियो की राग चिठ्ठी आने को देखती है , क्योकि उसने पिछले चिठ्ठी में लिखा था , की वे वर्मा के लड़ाई पर जा रहा है , माँ और बेटी किसी अनिष्ट की संका के कारण चिठ्ठी का इंतजार करती है |


प्रश्न 4. रात में बिशनी सपना क्या देखती है ?

 उत्तर – रात में बिशनी भयानक सपना देखती है , कुछ दुरी पर गोली चलाने की आवाज सुनाई पड़ती है , और कई व्यक्तियों के खाने की आवाज आती है , थोड़े ही देर के बाद घायल व्यक्ति की आवाज सुनाई पड़ती है , बिशनी फौजी लिवास पहने एक घायल युवक को देखती है , और वह कोइन नहीं बल्कि उसका बेटा मानक है , बिशनी मानक का सर गोदी में लेकर उस पर झुक जाती है , मानक कठिनता से सर उठाता है |


प्रश्न 5. बिशनी मानक की माँ है पर उसमे किसी भी सिपाही की माँ को ढूंढा जा सकता है ?

उत्तर - एकाकी के दुसरे भाग में बिशनी के स्वप्न में जो घटना घटती है , उसमे जो संवाद होता है , उस संवाद से उसमे किसी भी सिपाही की माँ को ढूंढा जा सकता है , जब सिपाही मानक को खदेड़ते हुए बिशनी के पास ले आता है , तो मानक बिशनी के गले से लिपट जाता है , और सिपाही के पूछने पर की इसकी टू क्या लगती है , बिशनी जबाब आता है मै इसकी माँ हूँ तुझे मारने नहीं दूंगी , तब सिपाही का जबाब आता है , यह हजारो का दुश्मन है , वे उसको खोज रहे है , तब बिशनी कहती है , टू भी तो आदमी है , तेरा भी घर बार होगा तेरी भी माँ होगी टू माँ के दिल को नहीं समझता है , अपने बच्चो को अच्छी तरह से जानती है , साथ ही जब मानक का पलटवार सिपाही पर होता है , तब बिशनी मानक को यह कहती है , की बेटा टू इसे नहीं मारेगा , तुझे तेरी माँ की सौगंध है , इन बातो से पता चलता है , की बिशनी मानक को जितना बाचना चाहती है , उतना सिपाही को भी बचना चाहती है , उसका दिल दोनों के लिए एक है , अतः उसमे किसी भी सिपाही की माँ को ढूंढा जा सकता है |


प्रश्न 6. मुन्नी के विवाह की चिंता ण होता तो मानक लड़ाई पर न जाता और उसकी यह दसा ना होती यह चिंता किसी लड़ाई से कम नहीं है क्या आप इस कथन से सहमत है पाने पक्ष उत्तर दे ?

उत्तर – निम्न मध्य वर्गीय व्यक्ति के लिए सबसे बड़ी उसकी समस्या आर्थिक समस्या होती है , वह मुन्नी के विवाह की चिन्ता के कारण है , युद्ध पर जाता है , मुन्नी की शादी की चिंता सता रही है , जिस समाज में बिना दहेज के शादी न हो , वह समाज कलंकित समाज है , हमे उस समाज से लड़ाई लडनी चाहिए इस सड़े हुए , समाज को बदलने के लिए युद्ध के समान ही लड़ाई लड़ना चाहिए , तब जाकर इसका निदान होगा , इसलिए विवाह की चिंता लड़ाई से कम नहीं है |


प्रश्न 7. भैया मेरे लिए जो कड़े लाएंगे वह बेती और तारो के कड़ो से भी अच्छे होंगे मुन्नी के इस कथन को ध्यान में रखते हुए उसका परिचय अपने शब्द में लिखिए ?

उत्तर – मुन्नी सिपाही मानक की बहन और बिशनी की पुत्री है , उसकी उम्र इस लायक हो चुकी है , की शादी की जा सके , वह एक निम्न मध्यमवर्गीय परिवार से संबंध रखती है , उसके सारे सपने उसके भाई सिपाही मानक के साथ जुड़े हुए है , वे गाँव के लडकियों को कड़े पहने देखकर अपनी माँ से कहती है , की भैया मेरे लिए जो कड़े लायेंगे वह तारो और बेतों के कड़े से अच्छे होंगे , मुन्नी अपने भाई से बहुत प्रेम करती है , अपने भाई ले लड़ाई मेजाने के बाद मानक का चिठ्ठी का इंतजार बड़ी बेसबरी से करती है , और मन से तरह तरह के प्रश्न करती है , क्योकि उसके सरे अपने और अरमान  भाई मानक के साथ जुड़े है |


“सिपाही की माँ”  [objectives]


1. ‘सिपाही की माँ’ एकांकी के लेखक कौन है ?

(A) रामधारी सिंह दिनकर     (B) मोहन राकेश
(C)
नामवर सिंह            (D) उदय प्रकाश         उत्तर | B

2. ‘विशनी’ किस एकांकी की पात्रा है ?

(A) पैर तले की जमीन       (B) लहरों के राजहंस
(C)
आधे अधूरे             (D) सिपाही की माँ       उत्तर | D

3. मानक की माँ का नाम क्या है ?
(A)
कुंती                  (B) मुन्नी
(C)
बिशनी                (D) इनमें से कोई नहीं    उत्तर | C

4. मानक किसू युद्ध में सिपाही के रूप में लड़ने वर्मा गया है ?

(A) प्रथम विश्व युद्ध     (B) द्वितीय विश्व युद्ध
(C)
कारगिल का युद्ध    (D) इनमें से कोई नहीं       उत्तर | B

5. “सिपाही की माँ’ एकांकी में किसकी कथावस्तु प्रस्तुत की गयी है ?

(A) बाप-बेटा        (B)माँ- बाप
(C)
माँ-बेटी         (D) इनमें कोई नहीं             उत्तर | C

6. मोहन राकेश किस पत्रिका के सम्पादक रहे ?

(A) सारिका          (B) सरिता
(C)
स्मारिका        (D) इनमें कोई नहीं             उत्तर | A

7. मनी डाक गाड़ी के पीछे क्यों जाती है ?

(A) राशन के लिए   (B) पेंशन के लिए
(C)
चिट्ठी के लिए  (D) किसी अन्य कार्य के लिए      उत्तर | C

8. डाक गाड़ी के पीछे चिट्ठी के लिए कौन जाती है ?

(A) बिशनी        (B) मुन्नी
(C)
कुन्ती         (D) इनमें कोई नहीं               उत्तर | B

9. मानक विशनी से दूध की जगह क्या माँगता है ?

(A) पानी           (B) चाय
(C)
खाना          (D) इनमें कुछ नही               उत्तर | A

10. इसाई लडकियाँ विशनी के घर आकर क्या माँगती है ?

(A)रुपये        (B) चावल-दाल
(C)
कपड़े       (D) इनमें से कोई नहीं                उत्तर | B

11. तेरह दिनों तक हमलोग भूखे-प्यासे जंगली रास्ते में चलते रहे है, यह किसने कहा है ?

(A) कुंती         (B) चौधरी
(C)
इसाई लड़की  (D) दीनू                           उत्तर | C

12. निम्नलिखित में कौन-सी कृति मोहन राकेश की नहीं है ?

(A) इंसान के खंडहर        (B) फौलाद का आकाश
(C)
आषाढ़ का एक दिन     (D) दरियाई घोड़ा           उत्तर | D

13. निम्नलिखित में से कौन-सी रचना मोहन राकेशू की है ?

(A) रसातल यात्रा          (B) सुखमय जीवन
(C)
न आनेवाला कल      (D) हारे को हरिनाम          उत्तर | C

14. किसकी माँ पागल हो गयी है ?

(A) मानक की            (B) सिपाही की
(C)
चौधरी की            (D) दीनू की               उत्तर | B

15. मुन्नी की उम्र कितनी हो गयी है ?

(A) 10 वर्ष               (B)12 वर्ष
(C) 14
वर्ष               (D) 16 वर्ष               उत्तर | C

16. निम्नलिखित में विशनी की पड़ोसिन कौन है ?

(A) आभा                   (B) विमला
(C)
कुंती                   (D) माधुरी              उत्तर | C

17. मुन्नी किस दिन मानक की चिट्ठी के आने की भविष्यवाणी करती हैं ?

(A) बुधवार को               (B) बृहस्पतिवार को
(C)
सोमवार को              (D) मंगलवार को     उत्तर | D

18. कौन कहता है?-“मैं इसकी लाश ले जाकर चील और कौओं के आगे डाल दूंगा।             

(A) मानक             (B)सिपाही
(C)
दीनू               (D)चौधरी                उत्तर | B

19. किसके कड़ों के मोती तारों की तरह चमकते है ?

(A) बंतो को           (B) तारो को
(C)
धन्नो के           (D) इनमें से कोई नहीं       उत्तर | B

20. किस पाठ में यह उद्भरण आया है? “फौजी वहाँ लड़ने के लिए हैं, वे भाग नहीं सकते। जो फौज छोड़कर भागता है, उसे गोली मार दी जाती है –

(A) हँसते हुए मेरा अकेलापन    (B) ‘प्रगीत’ और समाज
(C)
सिपाही की माँ            (D) ओ सदानीरा       उत्तर | C

21. मोहन राकेश का जन्म कब हुआ था ?

(A) 8 जनवरी 1925 को    (B) 18 फरवरी 1930 को
(C) 20
जनवरी 1926 को   (D) 14 जनवरी 1931 को   उत्तर | B

22. इनमें कौन-सी कृति मोहन राकेश की है ?

(A) जिंदगी मुस्कुराई       (B) जानवर और जानवर
(C)
कोशी का घटवार      (D) बहती गंगा             उत्तर | B

23. कौन-सी कृति मोहन राकेश की नहीं है ?

(A) एक और जिंदगी        (B) अँधेरे बंद कमरे
(C)
इतिहास और आलोचना   (D) आधे अधूर           उत्तर | C

24. ‘सिपाही की माँ’ किस एकांकी संग्रह से लिया गया है ?

(A) ऊसर       (B) भोर का तारा
(C)
रेशमी टाई   (D) अंडे के छिलके तथा अन्य एकांकी   उत्तर | D

25. मुन्नी और मानक की माँ का नाम है –

(A) कृष्णा        (B) किशनी
(C)
बिशनी       (D) विमली                        उत्तर | C

26. ‘सिपाही की माँ’ एकांकी के अनुसार लड़ाई कहाँ हो रही है ?

(A)लाहौर         (B) बर्मा
(C)
बंगाल में     (D) जापान में                      उत्तर | B

27. मोहन राकेश की एकांकी का शीर्षक है –

(A) ‘रोज’        (B) ‘सिपाही की माँ’
(C)
जूठन’       (D) ‘शिक्षा’                         उत्तर | B

28. सिपाही की माँ कौन है ?

(A) द्रुपददेई       (B) बिशनदेई
(C)
लखनदेई      (D) हरखदेई                       उत्तर | B

29. ‘सिपाही की माँ एकांकी में कुंती कौन है ?

(A) विशनदेई की बेहन      (B) सिपाही की माँ
(C)
पड़ोसिन              (D) मुन्नी की मौसी         उत्तर | C

30. ‘रवेस.’ ज्या होता है ?

(A) रेशमी चादर            (B) ऊनी चादर
(C)
मोटे सूत की बुनी चादर  (D) कंबल                उत्तर | C

31. किसके कड़ों के मोती तारों की तरह चमकते हैं ?

(A) तारो के               (B) बंतो के
(C)
मुन्नी के              (D) कुंती के               उत्तर | A

No comments:

Post a Comment

पद (सूरदास)

कवि- सूरदास कवि परिचय सूरदास का जन्म सन् 1478 ई के आसपास माना जाता है। वे दिल्ली के निकट  ‘सीही’  नामक गाँव के रहनेवाले थे। उनके...